ज़िले के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलगी की रहने वाली सत्यम देवी की पीड़ा ने आखिरकार प्रशासन का ध्यान खींच लिया। टूटी-फूटी स्कूल की जर्जर दीवारों में रहने को मजबूर सत्यम देवी के लिए अब अंबेडकर आवास योजना के तहत घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू सोमवार को देवघर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी के बीच उन्हें अगले कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।
झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने ‘झारखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली’ में अहम संशोधन कर दिया है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अबकी बार एक अनोखी रणनीति अपनाई है। अब पुलिस न सिर्फ हथियार के दम पर उनका सामना करेगी, बल्कि ढोल-नगाड़े और प्रचार सामग्री के जरिए गांव-गांव जाकर जनता को उनके असली चेहरे से रूबरू कराएगी।
मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल सभी लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की राशि 2500 रुपये दुर्गा पूजा से पहले मिल जायेगी।
हजारीबाग में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी नक्सली को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है।
सदर थाना कांड संख्या 52/25 के अंतर्गत दर्ज चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।
रविवार (14 सितंबर) की शाम बुढ़मू प्रखंड में आसमान से गिरी आफ़त ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली ने दो ग्रामीणों की मौके पर ही जान ले ली।
आदिवासी समाज के अस्तित्व और पहचान की रक्षा को लेकर रविवार को राजधानी की सड़कों पर जोरदार बाइक रैली निकाली गई। यह रैली आदिवासी अस्तित्व बचाव मोर्चा के बैनर तले आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए।
आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को मेमको मोड़ चौक पर आजसू छात्र संघ के बैनर तले जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) आयुष कुमार का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
लोअर बाजार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही टुकटुक बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी हुए तीन टुकटुक समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
हजारीबाग शहर के गांधी मैदान मटवारी में रविवार को डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे पावन पर्वों के अवसर पर